Suraj Jangid

Suraj Jangid
Founder of Daurai Academy

Saturday, 20 September 2025

विश्व के प्रमुख पर्वत एवं भारत के प्रमुख पर्वत से जुड़े महत्वपूर्ण 100 प्रश्न

 विश्व के प्रमुख पर्वत एवं भारत के प्रमुख पर्वत से जुड़े महत्वपूर्ण 100 प्रश्न 

MISSION IMP 100

विश्व के प्रमुख पर्वत एवं भारत के प्रमुख पर्वत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF : विश्व के प्रमुख पर्वत एवं भारत के प्रमुख पर्वत से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर की PDF यहाँ दी गयी हैं। विश्व के प्रमुख पर्वत श्रृंखला एवं भारत के प्रमुख पर्वत श्रृंखला, भारत की प्रमुख पर्वत चोटियां से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दृष्टि से यहाँ दिए गए हैं। Important questions related to the major mountain of world and India.


विश्व के प्रमुख पर्वत एवं भारत के प्रमुख पर्वत से जुड़े महत्वपूर्ण 100 प्रश्न

1. हिमालय की उत्पत्ति किस भूसन्नति से हुई है? – टेथिस

2. हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला किसका भाग है? – निम्न हिमालय

3. पीर पंजाल श्रेणी पाई जाती है – जम्मू एवं कश्मीर में

4. किसके द्वारा बिहार राज्य का उत्तर-पश्चिमी भाग घिरा है? – सोमेश्वर पहाड़ी श्रेणी

5. गिरनार पहाड़ियाँ कहाँ स्थित है? – गुजरात

6. एंडीज पर्वत श्रेणी किस महाद्वीप में स्थित है? – दक्षिण अमेरिका

7. ब्लैक, ब्लू और ग्रीन हिल नामक पहाड़ियाँ किस देश में अवस्थित है? – यूएसए

8. भारत और तुर्कीस्तान के बीच जल-विभाजक का काम करने वाली पर्वत क्षेत्र कौन-सी है – काराकोरम

9. किन दो पर्वत श्रेणियों के मध्य कश्मीर घाटी स्थित है? – बृहत् हिमालय व पीर पंजाल

10. हिमालय की तलहटी श्रृंखला को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है? – शिवालिक

11. हिमालय की सबसे बाहरी पर्वत श्रेणी कौन-सी है? – शिवालिक

12. हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी कौन-सी है? – नमचा बरवा

13. हिमालय पर्वत श्रृंखला किस प्रकार की पर्वत श्रेणी में आता है? – वलित पर्वत

14. विश्व के विशाल वलित (Fold) पर्वतों की रचना आज से लगभग कितने मिलियन वर्ष पूर्व हुई थी – 30

15. ‘अराकान एवं पेगू योमा’ प्रसार उस हिमालय का है जो स्थित है- म्यांमार में

16. हिमालय में हिमरेखा ___ के बीच होती है – 4,500 से 6,000 मीटर पश्चिम में

17. हिमालय के हिमनदों के पिघलने की गति – सबसे अधिक है

18. ‘माउंट एवरेस्ट’ नाम किसके नाम पर रखा गया है? – भारत के एक महासर्वेक्षक के नाम पर

19. हिमालय की रचना समांतर वलय श्रेणियों में हुई है, जिसमें से प्राचीनतम श्रेणी है – वृहत् हिमालय श्रेणी

20. हिमालय पर्वत किस प्रकार के पर्वत का उदाहरण है? – परतदार पर्वत

21. किस हिमालयी क्षेत्र में वर्षा काल में सर्वाधिक वर्षा होती है? – बाह्य हिमालय

22. लघु हिमालय स्थित है मध्य में – शिवालिक और महान हिमालय

23. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदान को जम्मू और कश्मीर में क्या कहा जाता है? – मर्ग

24. पूर्वी हिमालय की तुलना में ट्री-लाइन का ऊंचाई मान पश्चिमी हिमालय में होता है- कम

25. किस हिमालयी चोटी को सागरमाथा भी कहते हैं? – माउंट एवरेस्ट

26. बरैल पर्वत शृंखला अवस्थित है?- भारत में

27. माउन्ट आबू निर्मित है – नीस से

28. जास्कर श्रेणी स्थित है- जम्मू-कश्मीर

29. वृहत्तर (ग्रेटर) हिमालय का दूसरा नाम क्या है? – हिमाद्री

30. धौलाधर तथा पीर पंजाल की महत्वपूर्ण श्रेणियां अवस्थित हैं – लघु हिमालय में


31. हिमालय की चोटियों के पूर्व से पश्चिम दिशा में सही क्रम है ? – नमचा बरवा, कंचनजंगा, माउण्ट एवरेस्ट, नन्दादेवी

32. पश्चिमी भाग में हिमालय की श्रेणियों का दक्षिण से उत्तर की ओर सही क्रम है? – शिवालिक-लघु हिमालय-महान हिमालय

33. यदि हिमालय पर्वत श्रृंखला अस्तित्व में नहीं होती तो क्या हुआ होता? – सर्दियों में उत्तर भारतीय मैदान और अधिक ठण्डे होते

34. हिमालय का पर्वत पदीय प्रदेश है- शिवालिक

35. शिवालिक श्रेणियों की ऊँचाई है- 850-1200 मीटर के मध्य

36. ब्लैक फॉरेस्ट किस तरह के पर्वत का उदाहरण है – गुम्बददार (Block) पर्वत का

37. फ्रांस तथा स्पेन के बीच सीमा बनाने वाला पर्वत है – पेरिनीज

38. ड्राकिन्सबर्ग पर्वत किस देश में स्थित है? – दक्षिण अफ्रीका


39. अफ्रीका का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट किलिमंजारो अवस्थित है – तन्जानिया में

40. हिमालय की ऊँची चोटी ‘कंचनजंगा’ कहां स्थित है? – सिक्किम

41. निम्नांकित में से भारत वर्ष की कौन सी सबसे ऊँची चोटी है? – कंचनजंगा

42. गॉडविन ऑस्टिन है एक – शिखर

43. संसार की दूसरी सर्वोच्च पर्वत चोटी है? – गॉडविन ऑस्टिन

44. माउण्ट गॉडविन ऑस्टिन स्थित है – कराकोरम में

45. सतलुज तथा काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को किस नाम से भी जाना जाता है – कुमांऊ हिमालय

46. तिस्ता और दिहांग नदियों के बीच आने वाले हिमालय के भाग को कहा जाता है – आसाम

47. उत्पत्ति की दृष्टि से निम्न पर्वत श्रेणियों में से सबसे नवीनतम् कौन-सी है? – पटकोई श्रेणी

48. जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग संबंधित है- पीर पंजाल श्रेणी से

49. कौन एक कर्नाटक, केरल एवं तमिलनाडु राज्यों के मिलन स्थल पर स्थित है? – नीलगिरि पहाड़ियाँ

50. वे पहाड़ियाँ कौन-सी है, जो पूर्वी और पश्चिमी घाटों को जोड़ती हैं? – नीलगिरि

51. नीलगिरि पर्वतमाला (Mountain Range) जिस राज्य में स्थित है, वह है – तमिलनाडु

52. किसके बाद हिमालय दक्षिण की और एक तीखा मोड़ बनाते हुए भारत की पूर्वी सीमा के साथ फ़ैल जाता है – दिहांग महाखड्ड


53. निम्नलिखित में से कौन सबसे नवीन पर्वत श्रेणी है? – शिवालिक

54. शिवालिक श्रेणी का निर्माण हुआ- सीनोजोइक

55. शिवालिक पहाड़ियाँ किसका हिस्सा हैं? – हिमालय का

56. हिमालय में मुख्य सीमा भ्रंश (MCT) पृथक् करता है – महान् हिमालय एवं लघु हिमालय को

57. अरावली एवं विंध्य श्रृंखलाओं के मध्य कौन-सा पठार स्थित है? – मालवा का पठार

58. छोटानागपुर पठार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है – पारसनाथ

59. छोटा नागपुर का पठार – एक समप्राय भूमि है

60. पारसनाथ पहाड़ी की उँचाई क्या है? – 1365 मीटर

61. कुल्लू घाटी किन पर्वतीय श्रेणियों (पर्वत मालाओं) के बीच स्थित है – धौलाधार और पीर पंजाल

62. किस पर्वतमाला को ‘सह्याद्री’ के नाम से जाना जाता है? – पश्चिमी घाट

63. एडमंड हिलेरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले किस वर्ष विजय प्राप्त की गई? – 1953 ई.

64. वह क्या है जिसे नेपाल में सागरमाथा और तिब्बत में चोमोलुंग्मा कहा जाता है? – एवेरेस्ट

65. ‘नंगा पर्वत’ अवस्थित है – जम्मू एवं कश्मीर में

66. कौन-सा पर्वत हिमालयी श्रृंखला का अंग नहीं है? – अरावली

67. अरावली श्रेणियाँ किस राज्य में स्थित हैं? – राजस्थान


68. भारत में अरावली पर्वत का निर्माण हुआ था- कैलिडोनियन युग में

69. भारत के सबसे पुराने पहाड़/मोड़दार पर्वत श्रेणी कौन से हैं? – अरावली

70. राजस्थान की पर्वत चोटियों का उनकी ऊँचाई के अनुसार सही अवरोही क्रम है? – सेर, जरगा, सज्जनगढ़, तारागढ़

71. माउंट आबू, जो एक पर्वतीय स्थल है, कौन सी पर्वत श्रृंखला पर स्थित है? – अरावली

72. जिस दिशा में अरावली श्रेणियों की चौड़ाई बढ़ती जाती है, वह है – उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम

73. दक्षिणी आल्प्स पर्वत श्रेणी कहाँ स्थित है? – न्यूजीलैंड

74. किस महाद्वीप में एटलस पर्वत स्थित है? – अफ्रीका

75. विश्व की सबसे ऊँची चोटियाँ किस प्रकार के पर्वतों में पाई जाती हैं? – नवीन मोड़दार पर्वत

76. सह्राद्रि का उच्चस्थ शिखर है – अनाईमुडी

77. प्रायद्वीपीय भारत में उच्चतम पर्वत चोटी है – अनाईमुडी

78. अनाईमुडी शिखर यहां स्थित है – सह्याद्रि

79. कौन सी दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी है? – अनाई मुडी

80. किस की ऊँचाई औसत समुद्र तल से सबसे अधिक है? – अनाइमुडी

81. माउंट टिटलिस स्थित है – स्विट्जरलैंड में

82. कौन-सी पर्वत श्रृंखला रूस में स्थित है? – यूराल

83. कौन-सा प्राचीन वलित पर्वत नहीं है? – यूराल पर्वत

84. कौन-सी पर्वत श्रृंखला यूरोप तथा एशिया को अलग करती है? – यूराल पर्वत श्रृंखला

85. विध्य के दक्षिण में सबसे ऊँची चोटी है – अनाईमुडी

86. उत्तर और दक्षिण भारत को कौन-सी पर्वत श्रृंखला पृथक करती है? – विंध्या

87. पिडरुटागाला या माउंट पेड्रो किस देश का सर्वोच्च पर्वत शिखर है? – श्रीलंका

88. वलन-क्रिया (folding) किसका परिणाम है? – पर्वत-निर्माणकारी (Orogenetic) बल

89. कौन-सा पर्वत इटली में अवस्थित है? – एपीनाइन

90. राइन नदी के किनारे अवस्थित पर्वत है? – ब्लैक फॉरेस्ट

91. नागा, खासी और गारो पहाड़ियां स्थित हैं – पूर्वांचल पर्वतमाला में

92. पटकाई पहाड़ियां किन पर्वत श्रृंखलाओं से संबंधित है? – पूर्वांचल

93. कौन-सी पहाड़ी भारत के सबसे दक्षिणी भाग में स्थित है? – कार्डेमम पहाड़ी

94. कार्डेमम पहाड़ी कहाँ अवस्थित है? – केरल

95. कार्डमम पहाड़ियाँ जिनकी सीमाओं पर स्थित हैं, वे हैं – केरल एवं तमिलनाडु

96. अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह में सबसे ऊंची चोटी कौन सी है? – सैडल चोटी

97. नंदादेवी चोटी किस राज्य में स्थित है? – उत्तराखंड

98. नन्दादेवी चोटी किसका भाग है ? – कुमाऊँ हिमालय का भाग है

99. उत्तराखंड का सर्वोच्च शिखर है – नन्दा देवी

100. नन्दादेवी चोटी किसमें स्थित हैं? – महान हिमालय में


No comments:

Daurai Academy

Class 12th Class MODAL Question Papar 2025-26

  Class 12th Class MODAL Question Papar 2025-26 Class 12th Class MODAL Question Papar 2025-26 Class 12th Class MODAL Question Papar 2025-26 ...